आदित्य बिरला कैपिटल की गोल्ड लोन बिजनेस में प्रवेश, सीकर में खोली समर्पित शाखा

ram

सीकर। भारत की प्रमुख विविध वित्तीय सेवा कंपनियों में से एक, आदित्य बिरला कैपिटल लिमिटेड (‘एबीसीएल’) के एनबीएफसी बिजनेस ने आज सीकर में समर्पित शाखा खोलकर गोल्ड लोन बिजनेस में अपने प्रवेश की घोषणा की। यह लॉन्च आदित्य बिरला कैपिटल (एबीसीएल) के वित्तीय समाधानों के व्यापक पोर्टफोलियो में एक महत्वपूर्ण विस्तार है और ग्राहकों को पारदर्शी, सुरक्षित व सुविधाजनक तरीके से संगठित गोल्ड लोन तक पहुँच प्रदान करने की उसकी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

विश्वास और पारदर्शिता को ध्यान में रखकर तैयार की गई, आदित्य बिरला कैपिटल की यह गोल्ड लोन पेशकश डिजिटल सुविधा के साथ-साथ एक समर्पित शाखा-संचालित सर्विस मॉडल को जोड़ती है। यह योजना पारदर्शी दरों, गिरवी रखे गए गहनों की सुरक्षित देखभाल और शहरी व अर्ध-शहरी बाजारों के विभिन्न ग्राहक वर्गों के लिए एक सरल और आसान ऋण प्रक्रिया प्रदान करती है।

आदित्य बिरला कैपिटल लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर-एनबीएफसी, श्री राकेश सिंह ने कहा, “हमारे गोल्ड लोन बिजनेस की शुरुआत आदित्य बिरला कैपिटल को ग्राहकों के लिए एक संपूर्ण वित्तीय सेवा कंपनी बनाने की दिशा में एक बड़ा माइलस्‍टोन है। सीकर का मजबूत व्यापारिक माहौल, बढ़ती आर्थिक गतिविधियां और सुरक्षित लोन की बढ़ती मांग इसे हमारे बिजनेस के लिए एक अहम बाजार बनाती है। हम आदित्य बिरला कैपिटल के भरोसे, बेहतर कामकाज और पारदर्शी तरीकों के साथ ओम्नीचैनल माध्यम से आसान लोन पहुंचाना चाहते हैं। जैसे-जैसे हम सीकर क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं, हमारा मकसद यहां के लोगों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करके उनसे दीर्घकालिक सशक्त संबंध स्थापित करना है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *