जोधपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर)( नगर पालिका),जोधपुर श्री आलोक रंजन ने आदेश जारी कर जिला स्तर पर पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी-1 का प्रथम प्रशिक्षण ( फूल डे) राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदारपुरा रोटरी चौराहा जोधपुर में निर्धारित किया है। आदेश के तहत पीठासीन अधिकारी के प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रशिक्षणार्थी क्रमांक 1 से 300 तक का प्रशिक्षण 31 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदारपुरा रोटरी चौराहा जोधपुर में आयोजित होगा जिसमें 300 प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगे। इसी प्रकार क्रमांक 301 से 600 तक का 1 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे, क्रमांक 601 से 900 तक के लिए 2 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे प्रशिक्षण आयोजित होगा। जबकि क्रमांक 901 से 1150 तक के लिए 3 सितंबर प्रातः 10:00 बजे प्रशिक्षण आयोजित होगा जिसमें 250 प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगे। आदेश के तहत मतदान अधिकारी प्रथम के प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रशिक्षणार्थी क्रमांक 1 से 300 तक का प्रशिक्षण 31 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे, क्रमांक 301 से 600 तक के लिए 1 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे, 601 से 900 तक के लिए 2 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे प्रशिक्षण आयोजित होगा जिसमें 300 -300 प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगे। जबकि क्रमांक 901 से 1150 तक के लिए 3 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे प्रशिक्षण आयोजित होगा जिसमें 250 प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगे।
पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रथम प्रशिक्षण 31 अगस्त से, चार चरणों में होगा आयोजित
ram


