राजकीय महाविद्यालय मुंडावर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यशाला और तिरंगा रैली का किया आयोजन

ram

खैरथल। राजकीय महाविद्यालय मुंडावर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’के तहत कार्यशाला और ‘तिरंगा रैली’ का आयोजन किया गया।एनएसएस इकाई के छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम अधिकारी प्रो. नूरजमा खां ने हर घर तिरंगा अभियान के बारे बताया कि यह अभियान राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम्’ को समर्पित है। इससे देशवासियों में स्वतंत्रता, देशभक्ति और एकता की भावना जागृत होती हैं। प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्र सेवा, देश प्रेम, छात्र जीवन में उच्च विचार के साथ अपने जीवन को सफल बनाने हेतु अभिप्रेरित किया।’हर घर तिरंगा हर मन तिरंगा’ के नारे के साथ छात्र छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली।इस अवसर पर प्रो. ओम प्रकाश अलवरिया, श्री दिनेश भूटानी,राहुल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *