दुपहिया बिक्री में जुलाई में जारी रही मजबूती

ram

नई दिल्ली। देश में दुपहिया वाहनों की बिक्री जुलाई में भी मजबूत रही और हीरो मोटोकॉर्प तथा रॉयल इनफील्ड की बिक्री क्रमशः 19 प्रतिशत तथा 34 प्रतिशत बढ़ गयी। जापानी कंपनी होंडा मोटर की भारतीय इकाई होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की बिक्री सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर 5.42 लाख इकाई पर पहुंच गयी। कंपनी ने शनिवार को बताया कि जुलाई उसने घरेलू बाजार में 4.76 लाख वाहन बेचे जो एक साल पहले के मुकाबले दो प्रतिशत अधिक है। वहीं, उसका निर्यात 35 प्रतिशत बढ़कर 66 हजार इकाई पर रहा।
हीरो मोटोकॉर्प इंडिया की घरेलू बिक्री जुलाई में 19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,78,689 इकाई पर पहुंच गयी। कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहनों की इकाई ‘वीडा’ की बिक्री 22,714 इकाई रही। इलेक्ट्रिक वाहन समेत कुल घरेलू बिक्री 5,01,403 इकाई रही। यह 22 प्रतिशत की सालाना वृद्धि है।
कंपनी ने बताया कि उसने 32,013 वाहनों की निर्यात भी किया जो सालाना आधार पर 14.31 प्रतिशत कम है। इस प्रकार कुल बिक्री 5,33,416 इकाई पर पहुंच गयी। यह आंकड़ा पिछले साल जुलाई के मुकाबले 19 प्रतिशत अधिक है।
आयशर मोटर्स की मोटरसाइकिल रॉयल इनफील्ड की कुल बिक्री 34 फीसदी बढ़कर 1,18,232 इकाई पर पहुंच गयी। इसमें घरेलू बिक्री 38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,05,317 इकाई रही। कंपनी ने जुलाई में 12,915 मोटरसाइकिलों का निर्यात किया। यह एक साल पहले के मुकाबले 10 प्रतिशत अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *