अलवर। राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस निकाय और पंचायत चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। जूली ने यहां पत्रकारों से कहा कि पार्टी में किसी तरह का कोई झगड़ा या मनमुटाव नहीं है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी अंदरूनी स्थिति से परेशान है। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले अपनी गिरेबान में झांककर देखे। न्यायालय की फटकार के बाद सरकार को चुनाव कराने पड़ रहे हैं। भाजपा को अपनी हार साफ दिखाई दे रही है, इसलिए वह नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका और पंचायत चुनाव समय पर नहीं कराना चाहती।

कांग्रेस निकाय चुनाव के लिये पूरी तरह तैयार है : जूली
ram


