जयपुर। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने शनिवार को जोधपुर में निर्माणाधीन राजकीय कन्या महाविद्यालय झालामंड और राजकीय महाविद्यालय कुड़ी भगतासनी के भवनों का निरीक्षण किया। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को उच्च शिक्षा एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्पित हैं। उन्होंने कहा हमारी सरकार के कार्यकाल में 212 नए राजकीय महाविद्यालयों के भवनों का निर्माण पूर्ण हो गया हैं। उन्होंने कहा दो वर्ष में 71 नवीन राजकीय महाविद्यालयों की स्थापना की गई हैं।
45 हज़ार 596 छात्राओं को मिली स्कूटी
पटेल ने कहा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी एवं देवनारायण स्कूटी योजना के अन्तर्गत 45 हज़ार 596 स्कूटियों और 13 लाख 85 हजार साइकिलों का वितरण किया गया है।उन्होंने कहा 88 हजार 724 मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट मय इन्टरनेट कनेक्शन वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा 305 महाविद्यालयों में नयी किरण नशा मुक्ति केन्द्र भी स्थापित किए गए हैं।
महाविद्यालय परिसर में करें अधिकाधिक वृक्षारोपण
पटेल ने राजकीय महाविद्यालय कुड़ी भगतासनी के नवनिर्मित भवन का अवलोकन किया। उन्होंने रुडसिको के अधिकारियों को डिफेक्ट लाइबिलिटी के तहत दीवारों में सीलन के समाधान के लिए टाइल्स लगाने और बाउंड्री वॉल का प्रस्ताव तैयार करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य को परिसर में सफ़ाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, कार्यालय को व्यवस्थित करने और वृक्षारोपण करने के लिए निर्देशित किया।
शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के लिए दिए आवश्यक निर्देश
संसदीय कार्य मंत्री ने राजकीय कन्या महाविद्यालय झालामंड के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने रुडसिको के अधिकारियों को अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, निर्माण कार्य की गुणवत्ता जाँच करने और परिसर से झाड़ियों को हटाकर वृक्षारोपण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने महाविद्यालय के प्रवेश द्वार और सड़क निर्माण के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान रूडसिको के अधिशासी अभियंता राजेश व्यास, कुड़ी भगतासनी प्राचार्य डॉ आशा परमार, झालामंड प्राचार्य डॉ प्रीति माथुर, छोटू सिंह राठौड़, श्रवण पटेल, राकेश बिश्नोई, दिनेश राजपुरोहित, शिवराम ग्वाला, सवाई सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्य सरकार युवाओं को उच्च शिक्षा एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्पित — पटेल
ram


