श्रीगंगानगर। राजस्थान मोटर यान नियम के अन्तर्गत परिवहन विभाग जयपुर की अनुपालना में पूर्व में संचालित पंजीयन सीरीज आरजे 13 वीएस के पूर्ण हो जाने के फलस्वरूप दुपहिया श्रेणी हेतु आगामी नई वाहन सीरीज आरजे 13 जैडएस आमजन हेतु प्रारम्भ की जा रही है। जिला परिवहन अधिकारी देवानंद ने बताया कि उक्त आगामी नई वाहन सीरीज https://vahan.parivahan.gov.in/fancy/faces/public/login.xhtml पर आगामी 7 दिवस में पंजीयन सीरीज क्रमांक 0001 से 9999 तक प्रारम्भ कर दी जावेगी। इच्छुक वाहन स्वामी इस श्रृंखला के अन्तर्गत अपनी पसंद के फैन्सी नम्बर हेतु फैन्सी पॉर्टल पर 10 अगस्त 2026 से ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगे।
नई वाहन सीरीज के लिये आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित
ram


