चर्म प्रशिक्षण हेतु 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

ram

जयपुर। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, जयपुर (ग्रामीण) द्वारा चर्म उद्योग को प्रोत्साहन देने, दस्तकारों के उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार करने तथा नए डिज़ाइन विकसित करने के उद्देश्य से दो माह का निःशुल्क चर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संयुक्त आयुक्त एवं महाप्रबंधक कमलेश कुमार मीना ने बताया की इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी कम से कम आठवीं उत्तीर्ण हों तथा उनकी आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी सादे कागज पर अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता तथा जाति/वर्ग का उल्लेख करते हुए दिनांक 31 जुलाई 2026 तक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, जयपुर (ग्रामीण) में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ स्वयं का पासपोर्ट आकार फोटो,पहचान पत्र,शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र,जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) तो आवश्यक रूप से जमा करवाना अनिवार्य होगा । कार्यक्रम के अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के प्रशिक्षणार्थियों को दो माह तक लेदर गुड्स निर्माण का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान 500 रूपए प्रतिमाह की स्टाइपेंड राशि तथा प्रशिक्षण पूर्ण होने पर स्वरोजगार स्थापित करने हेतु 1,000 रूपए मूल्य की टूलकिट भी वितरित की जाएगी। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र ने स्पष्ट किया है कि 31 जुलाई 2026 के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *