स्पीकर देवनानी ने पूर्व संसदीय सचिव एवं मसूदा के पूर्व विधायक कुमावत के निधन पर जताया शोक

ram

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पूर्व संसदीय सचिव एवं मसूदा के पूर्व विधायक ब्रह्मदेव कुमावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। देवनानी ने कहा कि ब्रह्मदेव कुमावत का निधन सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने विधायक एवं संसदीय सचिव के रूप में क्षेत्र और प्रदेश की सेवा करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने सदैव जनहित के विषयों को प्राथमिकता दी और अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *