अलवर। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए अध्याय में आज एक और पन्ना जुड़ गया। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली ने सोमवार को माधोगढ़ और केरवा जाट गांव में लाखों रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन कर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी। कार्यक्रम स्थल पर जनप्रिय नेता जूली के पहुंचते ही ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। महिलाओं ने जहाँ उनके स्वागत में मंगल गीत गाए वही युवाओं ने टीकाराम जूली जिंदाबाद के नारे लगाए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। हमने वादा किया था कि इस क्षेत्र को विकास के पंख लगाएंगे। आज मुझे गर्व है कि पिछले 70 वर्षों में जो काम नहीं हो सके, उन्हें हमने अपने कार्यकाल में धरातल पर उतारकर दिखाया है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। जूली बोले विकास कोई भाषण का विषय नहीं, यह जनता के जीवन में दिखना चाहिए। माधोगढ़ और केरवा जाट में हुए कार्य उसी संकल्प का परिणाम हैं।
ग्रामीण विधायक जूली का ग्रामीणों ने जताया आभार*
ग्रामीणों ने नेता प्रतिपक्ष जूली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जूली के प्रयासों से ही ग्रामीण विकास के धुरी के पहिए को गति मिली है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र में पहली बार इतने बड़े स्तर पर विकास कार्य हुए हैं जिससे आमजन का जीवन आसान हुआ है। सभी ने एक स्वर में कहा कि अलवर ग्रामीण विकास के मामले में प्रदेश के लिए मिसाल बनेगा।
नेता प्रतिपक्ष जूली ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पर साधा निशाना
जूली ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब, किसान शोषित और वंचितों की आवाज कांग्रेस पार्टी ने जनकल्याण के लिए जो भी सरकारी योजनाएं चलाई थी।भारतीय जनता पार्टी की सरकार आते ही उन योजनाओं पर कटौती की कैंची चलना शुरू हो गया। जूली ने कहा कि खाद्य सुरक्षा की किट घटाकर जहां गरीब का निवाला छीना गया वही केवल कुर्सी बचाने के चक्कर में समाज के हर वर्ग पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कुठाराघात की नीति अपनाई। जूली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार या तो जनहित की योजनाओं को बंद कर रही है या उनका नाम बदल वाह वाही लूट रही है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी युवा मित्र योजना ने जहां युवाओं के सपनों को एक नई उड़ान दी थी वहीं भाजपा सरकार ने इसे बंद कर दिया। इसी तरह महिलाओं के लिए शुरू की गई इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना पर भी ब्रेक लगा दिया गया।
ग्रामीण विधानसभा में इन विकास कार्यों का हुआ उद्घाटन
अलवर। ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली ने माधौगढ़ में सी सी / इन्टर लॉकिंग सड़क निर्माण कार्य मुख्य सड़क से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुशालगढ़ की ओर कुशालगढ़,इन्टर लॉकिंग सड़क निर्माण कार्य बोधशाला से रामस्वरूप बलाई के घर की ओर खैराती की ढाणी माधोगढ़,इन्टर लॉकिंग सड़क मय नाली निर्माण कार्य रामदास के मकान से सोगण की ढाणी की ओर इन्दोक,सी. सी. सड़क मय नाली निर्माण कार्य अधूरी इन्टरलॉकिंग सड़क से भोमिया के स्थान की ओर गुवाड़ा इन्दोक,सी. सी. सड़क मय नाली निर्माण कार्य अधूरी इन्टरलॉकिंग सड़क से भैरू के स्थान की ओर राडा इन्दोक तथा केरवा जाट के घामड़िया मोहल्ले में बोरिंग के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली ने गांव केरवा जाट के सरकारी नौकरी में चयन हुए कर्मचारियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इस उद्घाटन अवसर पर सीताराम सैनी,रामप्रताप मीणा,रामप्रताप गुर्जर,पेमाराम सैनी, रामेश्वर चौधरी, छोटेलाल रामकरण, बोदन लाल मीणा,कैलाश मीणा, रूप सिंह केरवा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अलवर ग्रामीण में विकास की नई उड़ान,विधानसभा बनी विकास की मॉडल – नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
ram


