जयपुर। जिले के बड़वा ग्राम की निवासी और 07 माह की गर्भवती कल्पना जोगी को एफसीएम इंजेक्शन से स्वास्थ्य में अद्भुत सुधार देखने को मिला है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि पिछले कुछ समय से कमजोरी, थकान के कारण कल्पना जोगी का सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा था। चिकित्सकीय जांच में आयरन की कमी की पुष्टि होने पर चिकित्सकों ने उन्हें एफसीएम इंजेक्शन लगाने की सलाह दी। एफसीएम इंजेक्शन लेने के बाद उनके स्वास्थ्य में अद्भुत सुधार देखने को मिला। कुछ ही समय में कमजोरी और थकान में कमी आई, ऊर्जा का स्तर बढ़ा और वे पहले की तरह अपने दैनिक कार्य सहजता से करने लगीं।
कल्पना जोगी के अनुसार “एफसीएम इंजेक्शन लगवाने के बाद उनके स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। अब वे पहले से अधिक स्वस्थ, ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करती हैं। समय पर जांच और सही उपचार ने उन्हें काफी लाभ पहुंचाया है। सीएमएचओ डॉ. मनीष मित्तल ने सभी गर्भवती महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच अवश्य कराएं। यदि खून की कमी हो तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार एफसीएम उपचार लेने में संकोच न करें। यह उपचार सुरक्षित, प्रभावी और सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध है।”
एनीमिया पर विजय : एफसीएम इंजेक्शन से कल्पना जोगी हुईं स्वस्थ
ram


