श्री खाटू श्याम मंदिर को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता

ram

जयपुर। विश्व प्रसिद्ध श्री खाटू श्याम मंदिर, खाटूश्यामजी (जिला सीकर, राजस्थान) की उत्कृष्ट धार्मिक, आध्यात्मिक एवं श्रद्धालु सेवा परंपरा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करते हुए Multinational Book of Records (London) द्वारा Global Spiritual Heritage Excellence Award एवं वैश्विक पहचान प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री शक्ति सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में संस्था के भारत के CEO कृष्ण कुमार उपाध्याय तथा राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पंकज ओझा द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्री कृष्ण कुमार उपाध्याय ने कहा कि मल्टीनेशनल बुक ऑफ़ रिकॉर्ड विश्वभर के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर स्थलों को वैश्विक पहचान दिलाने हेतु निरंतर कार्यरत है। संस्था का उद्देश्य उन मंदिरों एवं धार्मिक संस्थाओं के उत्कृष्ट कार्यों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित करना है, जो श्रद्धालुओं की सेवा, अनुकरणीय प्रबंधन तथा भारतीय आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री खाटू श्याम मंदिर एवं मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सेवा एवं उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए किए जा रहे कार्य प्रेरणादायी हैं और वैश्विक स्तर पर सम्मान के पात्र हैं।इस अवसर पर संस्था की कोऑर्डिनेटर (इंडिया) गरिमा जैन एवं विद्युत विभाग की ए.ई.एन. सपना शर्मा भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *