पीएम मोदी ने जींद में 14,700 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास, विकास की नई पटरी पर हरियाणा

ram

जींद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद में लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूरा हरियाणा अब विकास की नई पटरी पर चल पड़ा है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जींद की जनता को ‘राम-राम’ करते हुए संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा, “मेरे लिए जींद आना पुरानी यादों का झरोखा खोलने जैसा है। जींद के घी और घेवर तो नहीं बदले, लेकिन जींद के तेवर बदल गए हैं। आज जींद भाजपा-एनडीए के सुशासन मॉडल की तस्वीर बन रहा है।”

पीएम मोदी के संबोधन के प्रमुख अंश:
– “आज जींद का हरियाणा का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। आज यहां से देश को पहली हाइड्रोजन ट्रेन मिली है।”
– “भविष्य में जब भी हाइड्रोजन ट्रेन का जिक्र आएगा, तो जींद, सोनीपत और हरियाणा का नाम आएगा।”
– स्वच्छता पर जोर देते हुए उन्होंने जींद और हरियाणा के लोगों की सराहना की और कहा कि अगर लोग तय कर लें तो जींद कभी गंदा नहीं हो सकता।

उद्घाटन और शिलान्यास की मुख्य परियोजनाएं
– दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे (157.92 किमी)
– अंबाला-काला अंब 4-लेन राजमार्ग (33.81 किमी)
– जींद-गोहाना ग्रीनफील्ड राजमार्ग (40.60 किमी)
– हांसी-बरवाला ब्राउनफील्ड हाईवे (24.27 किमी) – शिलान्यास
– कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक
– भिवानी में पंडित नेकी राम शर्मा सरकारी मेडिकल कॉलेज
– नारनौल में महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज और राव तुला राम अस्पताल
– कुरुक्षेत्र में सिख म्यूजियम – शिलान्यास
– प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबियां
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया था। डबल इंजन सरकार के मिशन को नई ऊर्जा देते हुए पीएम मोदी का यह दौरा हरियाणा के विकास में एक नया अध्याय जोड़ने वाला साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *