नई दिल्ली। पीएम मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11 बजे, पीएम जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पीएम लगभग 11:30 बजे जींद के एकलव्य स्टेडियम में लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे।
इसके बाद,पीएम चंडीगढ़ जाएंगे, जहां दोपहर करीब 1:45 बजे वे 6,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। वे इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे। पीएम मोदी जालंधर भी पहुंचेंगे, जहां वे 5,470 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे।
पीएम मोदी कुरुक्षेत्र में सिख गुरुओं की विरासत और सिख परंपरा को समर्पित सिख संग्रहालय की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद चंडीगढ़ में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सड़क अवसंरचना सहित 6,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएम चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में उन्नत मातृ एवं शिशु केंद्र और उन्नत तंत्रिका विज्ञान केंद्र का उद्घाटन करेंगे
पीएम दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पैकेज 1 से 6 को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। जालंधर में 5,470 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा 20 राज्यों में 75 पुनर्विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे।



