‘शहरी सेवा शिविर’ में विमला देवी को मिला अपने आवास का पट्टा

ram

बूंदी। बूंदी के श्रीनाथपुरम, छत्रपुरा क्षेत्र की रहने वाली विमला साहू और उनके पति चौथमल के लिए अपना एक पक्का मकान होना ही सब कुछ नहीं था। बिना स्वामित्व दस्तावेज के उनके मन में हमेशा अपने आशियाने की सुरक्षा को लेकर एक अनजाना डर और चिंता बनी रहती थी। पट्टे के अभाव में न तो वे अपने घर पर कोई बैंक लोन ले पा रहे थे और न ही उन्हें पूर्ण मालिकाना हक का अहसास हो रहा था। कई कोशिशों के बाद भी तकनीकी पेचीदगियों के कारण उनका यह काम अटका हुआ था ।

ऐसे में राज्‍य सरकार की पहल पर आयोजित ‘शहरी सेवा शिविर 2026’ विमला देवी के जीवन में एक नई उम्मीद लेकर आया। शिविर में पहुंची विमला देवी ने भी पूरी उम्मीद के साथ आवेदन प्रस्तुत किया। नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी फाइल की जांच की और पुरानी सभी तकनीकी बाधाओं को दूर करते हुए रिकॉर्ड को ठीक किया।

शिविर के दौरान वह भावुक पल आया जब विमला देवी के मकान का पट्टा तैयार हो गया। शिविर में मौजूद संभागीय आयुक्‍त अनिल कुमार अग्रवाल ने विमला साहू को उनके घर का आधिकारिक पट्टा सौंप कर राहत दी। शिविर में मिली राहत के लिए विमला ने मुख्‍यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और राज्‍य सरकार का हृदय से आभार जताते हुए कहा कि शहरी सेवा शिविर उनके जैसे कई परिवारों के लिए राहत लेकर आएं है। राज्‍य सरकार का यह प्रयास बहुत सराहनीय कदम हैं।+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *