उचित मूल्य दुकानों के आवंटन हेतु आवेदन 14 अगस्त तक आमंत्रित

ram

श्रीगंगानगर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले में कुल रिक्त/नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन हेतु इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों से राजस्थान खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक पदार्थ (वितरण का विनियमन) के तहत प्राधिकार पत्र जारी करने हेतु सशुल्क आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं।
जिला रसद अधिकारी कविता सिहाग ने बताया कि इस हेतु राजकीय अवकाश को छोड़कर जिला रसद कार्यालय में 15 जुलाई से लेकर 14 अगस्त 2026 तक सायं 6 बजे तक आवश्यक दस्तावोजों सहित आवेदन पत्र जमा करवाये जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले की श्रीगंगानगर तहसील में 18 जीजी, चक 7 जेड, शहरी क्षेत्र के वार्ड नम्बर 20 पुराना, शहरी क्षेत्र के वार्ड नम्बर 9 ए पुराना, करणपुर तहसील की ग्राम पंचायत रडेवाला, 46 एफएफ मोडा, शहरी क्षेत्र के वार्ड नम्बर 11 पुराना ( 22, 23 नया), शहरी क्षेत्र के वार्ड नम्बर 5 पुराना ( 12 नया), पदमपुर तहसील में चक 4 जेजे, रिडमलसर के लिये आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा गजसिंहपुर तहसील के ख्यालीवाला, 35 बीबी, 71 आरबी, सूरतगढ़ तहसील में संघर, सरदारपुराबीका, उदयपुर गोदरान, सादकवाला, निरवाना, घडसाना में 2 जेएसएम, 12 एमएलडी, विजयनगर में 6 बीएलएम, गोगामेड़ी, सादुलशहर में डूंगरसिंहपुरा, जमीतसिंहवाला, लालगढ़, बहरामपुरा बोदला, रायसिंहनगर में 43 पीएस, 22 पीएस और करड़वाला के लिये आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के संबंध में योग्यता, चयन मापदण्ड एवं अन्य दिशा-निर्देशों के लिये विभागीय वेबसाईटः www.food.rajasthan.gov.in व जिला रसद कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *