मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को केकड़ी में देंगे विभिन्न सौगातें, सड़क विकास एवं अन्य विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास- कृषि उपज मंडी में आयोजित होगा कार्यक्रम

ram

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार (11 जुलाई) को अजमेर जिले के केकड़ी के एक दिवसीय प्रस्तावित दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री केकड़ी विधानसभा क्षेत्र को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। केकड़ी के कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सड़क निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों का लोकर्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री का राजकीय महाविद्यालय, केकड़ी में पौधारोपण का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *