आगामी त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था हेतु कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

ram

भीलवाड़ा। महाराणा प्रताप जयंती (17 जून) तथा मोहर्रम (ताजिया) के अवसर पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट भीलवाड़ा श्री जसमीत सिंह संधू द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार सुभाष नगर एवं सदर थाना क्षेत्र, कोतवाली एवं भीमगंज थाना क्षेत्र तथा गांधीनगर, प्रतापनगर एवं पुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्यपालक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। नियुक्त अधिकारी संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सतत निगरानी रखेंगे तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी संबंधित उपखंड मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार कानून व्यवस्था पर निगरानी रखेंगे। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभारी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। आदेशानुसार श्रीमती प्रतिमा देवठिया, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) भीलवाड़ा को भीलवाड़ा शहर क्षेत्र के लिए तथा श्री प्रकाश चन्द्र रेगर, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) भीलवाड़ा को शहर क्षेत्र को छोड़कर शेष जिले के लिए प्रभारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *