जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राजस्थान से राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 में निर्वाचित घोषित किए गए डॉ. अलका सिंह, डॉ. सतीश पूनिया एवं नीरज डांगी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। देवनानी ने कहा कि राज्यसभा देश की सर्वोच्च संसदीय संस्थाओं में से एक है तथा उन्हें विश्वास है कि नव निर्वाचित सदस्य अपने अनुभव, ज्ञान एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के माध्यम से सदन की गरिमा को और अधिक समृद्ध करेंगे तथा राजस्थान एवं देश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। उन्होंने सभी निर्वाचित सदस्यों के सफल एवं जनहितकारी संसदीय कार्यकाल की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यसभा के नव निर्वाचित सदस्यों को दी बधाई
ram


