जयपुर। पाली जिला प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने गुरुवार को पाली जिले के सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली, उन्होंने पानी बिजली व चिकित्सा, बजट घोषणा को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने गर्मी के मौसम में व आने वाले मानसून के लिए सुचारू और निर्बाध पेयजल आपूर्ति व बिजली उपलब्धता, वितरण आदि के बारे में आवश्यक निर्देश दिये। इसके साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग में सड़कों के मरम्मत व बकाया कार्यों को निपटाने के निर्देश दिए। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्किट हाउस, पाली में प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। खर्रा ने बताया कि 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने विश्वास, विकास और जनकल्याण के मूल मंत्र के साथ कार्य करते हुए देश के हर वर्ग का उत्थान किया है।

पाली जिला प्रभारी मंत्री खर्रा ने ली समीक्षा बैठक—विभिन योजनाओं की समीक्षा कर दिये दिशा— निर्देश
ram


