बस 3 चीजों से घर पर बनाएं यह नेचुरल हेयर टोनर, पाएं चमकदार बाल

ram

नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में तेज धूप, बढ़ता प्रदूषण, धूल-मिट्टी और अत्यधिक पसीना त्वचा के साथ-साथ बालों की सेहत पर भी असर डालते हैं। इससे बाल रूखे, बेजान और अपनी प्राकृतिक चमक खोने लगते हैं। बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए लोग अक्सर तरह-तरह के महंगे हेयर केयर उत्पादों का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता। ऐसे में आप घर पर तैयार किए जाने वाले एक आसान और प्राकृतिक हेयर टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो बालों की चमक और मजबूती बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है।

टोनर बनाने के लिए क्या चाहिए?
-1 कप चावल का पानी
-2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
-2 बड़े चम्मच गुलाब जल
-एक स्प्रे बॉटल

टोनर बनाने की विधि
– सबसे पहले आप चावल को धोकर उसका पानी को अलग निकाल लें।
– अब इस पानी को 8 से 10 घंटे तक ढककर रख दें।
– जब यह प्रोसेस पूरा हो जाए, तो इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिला दें।
– इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर स्प्रे बॉटल में भर दें।
– तैयार है आपका होममेड हेयर टोनर।

बालों में कैसे इस्तेमाल करें?
जिस दिन आप बालों को अच्छे से वॉश कर लें, तो उसके बाद हल्के गीले बालों पर इस टोनर का स्प्रे करें। इसे स्क्रैल्प और बालों की लंबाई पर भी लगा सकते हैं। फिर इसे सूखन दे, फिर आपको अपने बालों में चमक दिखाई देगी। यह फ्रिजीनेस को कम करता है और आपको ड्राई स्कैल्प से छुटकारा मिल जाता है।

इन बातों का रखें ध्यान
– टोनर को फ्रिज में रखें और इसको 4-5 दिन के भीतर ही इस्तेमाल करें।
– यदि स्कैल्प पर किसी प्रकार का इंफेक्शन नजर आए, तो एक्सपर्ट की सलाह जरुर लें।
– पहली बार इस्तेमाल कर रहे है, तो एक बार पैच टेस्ट जरुर करें।
– टोनर लगाने के बाद ज्यादा धूप में जाने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *