जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन

ram

जयपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान ने 10 वर्षों का सफर सफलतापूर्वक तय कर लिया है। इस उपलक्ष्य में भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में मंगलवार को विशेष सत्रों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि सोमवार को चिकित्सा संस्थानों में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के विशेष सत्रों में विशेषज्ञ चिकिसकों द्वारा गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जाँचें की गई। साथ ही मां वाउचर योजना के तहत सोनोग्राफी कराने के लिए माँ वाउचर प्रदान किए गए। एनीमिया उपचार के लिए गर्भवती व धात्री महिलाओं को फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज इंजेक्शन लगाए गए। शिविरों में भारत सरकार से प्राप्त प्रचार-प्रसार सामग्री डिस्पले की गई। साथ ही जिला और ब्लॉक स्तर पर अभियान की प्रभावी मोनिटरिंग की गई। आरसीएचओ प्रथम डॉ. आशा मीणा और आरसीएचओ द्वितीय डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि अभियान में गर्भवती महिलाओं के रक्तचाप, शर्करा के स्तर, वजन, लंबाई, हीमोग्लोबिन, रक्त, एचआईवी जांच, हृदय स्पंदन आदि की जांच कर उनको गर्भ में पल रहे शिशु और स्वयं की देखभाल के विषय मे बताया गया और आई.एफ.ए. कैल्शियम तथा अन्य आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर चिकित्साकर्मियों द्वारा उन्हें पौष्टिक आहार के महत्व को बताते हुए पोषणयुक्त आहार लेने हेतु जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *