कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया वॉटर कूलर का लोकार्पण और स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

ram

जयपुर। कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया और वॉटर कूलर का लोकार्पण किया। उल्लेखनीय है कि कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने एक माह पूर्व वॉटर कूलर स्थापित कराने का वादा दिया था। विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए उन्होंने निर्धारित समय से पहले ही अपने वादे को पूरा करते हुए वॉटर कूलर को जनता को समर्पित किया है। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए क्षेत्र में 30 से अधिक वॉटर कूलर लगाए जा चुके हैं। उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि स्वच्छता अभियान के प्रति हर नागरिक जिम्मेदारी बनती है। स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी धरोहर है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता में सहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *