जयपुर। राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से अलका सिंह व सतीश पूनिया ने रिटर्निंग आफिसर भारत भूषण शर्मा को नामांकन पत्र प्रस्तुत किये। अलका सिंह द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करते समय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, वसुंधरा राजे, मदन राठौड़ व नाथू सिंह उपस्थित थे। सतीश पूनिया द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करते समय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, मदन राठौड़, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी व उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा उपस्थित थे। अलका सिंह ने दो नामांकन पत्र दाखिल किये व सतीश पूनिया ने चार नामांकन पत्र दाखिल किये।

अलका सिंह व सतीश पूनिया ने नामांकन पत्र दाखिल किये
ram


