जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार अलका सिंह और सतीश पूनिया ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से यहाँ विधानसभा में शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने दोनों उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं। दोनों उम्मीदवारों ने विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का अभिवादन किया। देवनानी से मुख्यमंत्री शर्मा व अजेय कुमार मिले – विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की सोमवार को यहां विधान सभा में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार से मुलाकात हुई। देवनानी से दोनों की यह शिष्टाचार भेंट थी।

देवनानी से सिंह व पूनिया मिले, देवनानी की मुख्यमंत्री शर्मा व अजेय कुमार से मुलाकात
ram


