नई दिल्ली। Vivo ने UAE में चुपचाप अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Vivo V70 Lite के नाम से पेश किया है। ये फोन जाने-पहचाने हार्डवेयर के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में आता है। ये नया डिवाइस काफी हद तक V60 Lite जैसा ही लग रहा है, लेकिन इसमें फास्ट चिपसेट मिल रहा है जिसकी वजह से इसकी परफॉर्मेंस थोड़ी बेहतर हो जाती है। इस फोन की कीमत उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तय की गई है जो बड़ी बैटरी लाइफ और जबरदस्त AMOLED स्क्रीन चाहते हैं।
Vivo V70 Lite की कीमत
Vivo का ये नया लाइट मॉडल दो मेमोरी ऑप्शन और दो कलर ऑप्शन में आता है। जहां एक मॉडल ब्लैक तो दूसरा गोल्डन कलर में पेश किया गया है। डिवाइस 8GB LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज से लैस है। डिवाइस के 8GB+128GB मॉडल की कीमत AED 1,099 (लगभग ₹28,550) है, जबकि 8GB+256GB वैरिएंट की कीमत AED 1,299 (लगभग ₹33,750) है।
Vivo V70 Lite के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo V70 Lite का डिस्प्ले हार्डवेयर पिछले मॉडल जैसा ही लग रहा है। फोन में FHD+ रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। फोन में 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। फोन में सामने की तरफ पंच-होल में 32MP का सेल्फी कैमरा और स्क्रीन के नीचे ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें MediaTek का Dimensity 7400 Turbo चिपसेट मिल रहा है, जो V60 Lite में इस्तेमाल हुए Dimensity 7360 से अपग्रेड है। दोनों चिप्स काफी हद तक एक जैसे हैं, लेकिन Dimensity 7400 Turbo में ARM Cortex-A78 परफॉर्मेंस कोर की स्पीड 2.5 GHz से बढ़ाकर 2.6 GHz हो गई है, जिससे प्रोसेसिंग में थोड़ा बूस्ट मिल जाता है।
Vivo V70 Lite के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला IMX882 सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिल रहा है। डिवाइस में 6,500mAh की बैटरी, 90W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में OriginOS 6 है, जो Android 16 पर बेस्ड है।



