कृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती-2024—एंटोमोलॉजी के 3 अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन भरने का अंतिम अवसर

ram

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती-2024 के अंतर्गत विचारित सूची में सम्मिलित एंटोमोलॉजी के 3 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का एक और मौका दिया है। इन अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में प्रदत्त अवसरों के दौरान ऑनलाइन विस्तृत आवेदन सब्मिट नहीं किया गया था। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। संबंधित अभ्यर्थी 30 मई से 1 जून 2026 (रात्रि 11ः59 बजे) तक विस्तृत ऑनलाइन आवेदन सब्मिट कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके बाद इस संबंध में कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा। यदि अभ्यर्थी इस अवधि में भी विस्तृत आवेदन सब्मिट नहीं करते है, तो उन्हें अपात्र मानते हुए चयन प्रक्रिया से वंचित कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *