जयपुर में सुरक्षित आदर्श कॉरिडोर विकास हेतु क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

ram

जयपुर । गत जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिला कलक्टर संदेष नायक द्वारा दिए गए निर्देषों की पालना में जयपुर में अजमेरी गेट से सीतापुरा तक “सेफ आदर्श कॉरिडोर” विकसित किया जाना प्रस्तावित है। इस परियोजना के अंतर्गत सुरक्षित सड़क डिजाइन, पैदल यात्री सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन एवं जंक्शन सुधार कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर दक्षिण) जयपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि परियोजना से जुड़े इंजीनियरिंग दल की तकनीकी क्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को जिला कलक्ट्रेट कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक प्रबंधन से संबंधित विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुधार कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *