उम्र को कहें अलविदा! ये 3 स्टेप स्किन केयर रूटीन देगा 10 साल छोटा युवा लुक

ram

नई दिल्ली। हर महिला की यह चाहत होती है कि उसकी स्किन चमकदार, जवां और फ्रेश दिखे। लेकिन तनाव, बदलती लाइफस्टाइल, धूप, प्रदूषण और गलत खानपान के कारण त्वचा समय से पहले बूढ़ी दिखने लगती है। अगर आप बिना महंगे ट्रीटमेंट के नेचुरल तरीके से अपनी त्वचा को हेल्दी और यंग बनाए रखना चाहती हैं, तो हम आपको एक 3 स्टेप्स वाले स्किन केयर रूटीन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसको रोजाना अपनाकर आप अपनी रियल उम्र से 10 साल छोटी नजर आ सकती हैं। क्योंकि अगर आपकी स्किन को भरपूर पोषण और हाइड्रेशन मिलता रहेगा, तो आपकी त्वचा अधिक उम्र से ज्यादा यूथफूल नजर आएंगी।

नारियल पानी से फेस क्लींजिंग
सबसे पहले फेस को नारियल पानी से साफ करें। इसके लिए कॉटन बॉल को ताजे नारियल पानी में भिगोकर पूरे फेस और गर्दन पर हल्के हाथों से अप्लाई करें। इसको करीब 5-10 मिनट तक फेस पर लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। आप दिन में एक बार इसको खासरूप से सुबह के समय इस्तेमाल करें।

फायदे
नारियल पानी एक नेचुलर क्लींजर के रूप में काम करता है। यह स्किन से धूल, गंदगी और एक्स्ट्रा तेल को हटाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे एजिंग प्रोसेस धीमा हो जाता है। इससे आपका चेहरा फ्रेश, साफ और ग्लोइंग नजर आता है। इस टोनर के नियमित इस्तेमाल से स्किन टोन बेहतर होती है और पिंपल्स की समस्या से कम हो सकती है।

चावल और दूध का फेस पैक
रात भर के लिए 2 चम्मच चावल को पानी में भिगो दें। फिर अगली सुबह पीसकर इसका पेस्ट बना लें। इसमें 1-2 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं और एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पैक को फेस और गर्दन पर अप्लाई करें और 15-20 मिनट तक सूखने के लिए रख दें। सप्ताह में इसको 2-3 बार लगाया जा सकता है।

फायदे
चावल का फेस पैक त्वचा को नेचुरल तरीके से स्मूद और ब्राइट करता है। चावल में मौजूद स्टार्च स्किन को टाइट करता है। जिससे फाइन लाइंस और झुर्रियों की समस्या कम होती है। दूध स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और डेड स्किन को हटाता है। चावल और दूध का यह कॉम्बिनेशन त्वचा को यंग, सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है।

विटामिन-ई ऑयल से मसाज
रोजाना रात में सोने से पहले विटामिन ई कैप्सूल को तोड़कर इसका तेल निकाल लें। फिर हल्के हाथों से फेस पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। खासकर गालों, आंखों के आसपास और माथे पर धीरे-धीरे हल्के हाथों से मसाज करें। इसको रात भर फेस पर लगा रहने दें और सुबह फेस वॉश कर लें। इसको रोजाना या सप्ताह में कम से कम 4 से 5 बार किया जा सकता है।

फायदे
स्किन के लिए विटामिन ई नेचुरल एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट की तरह काम करता है। यह स्किन को डीप हाइड्रेशन देता है और ड्राईनेस कम करता है। इससे फाइन लाइंस, झुर्रियां और डार्क स्पॉट्स कम होने लगते हैं। वहीं नियमित मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है और फेस ज्यादा यंग नजर आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *