जयपुर। अधीक्षण खनि अभियंता जयपुर के कार्यक्षेत्र के 8 कार्यालयों जयपुर, सीकर, झुन्झुनू, अलवर, टोंक, कोटपूतली, दौसा और नीमकाथाना में 5 जून तक 46 शिविर आयोजित कर 6470 वाहनों में व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम लगायेंगे जाएंगे। अधीक्षण खनि अभियंता एनएस शक्तावत ने बताया कि वीटीएस इंस्टालेशन शिविर निर्धारित कार्यक्रमानुसार 20 मई से आरंभ हो गए हैं। एसएमई जयपुर एनएस शक्तावत ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोरा ने पिछले दिनों तुलाई कांटों व वीटीएस सिस्टम के ऑटोमाइजेशन के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान ऑटोमाइजेशन के कार्य में तेजी लाने और टाइमलाइन तय कर ऑटोमाइजेशन के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि खनिज परिवहन करने वाले वाहनों में वीटीएस लगाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि संबंधित क्षेत्र के वाहनों में मौके पर ही वीटीएस इंस्टालेशन का कार्य किया जा सके। एसएमई जयपुर के कार्यक्षेत्र में शिविरों के निर्धारित कार्यक्रमानुसार खनि अभियंता जयपुर श्री श्याम कापड़ी के कार्यक्षेत्र में 25 से 27 मई तक 11 शिविर आयोजित कर करीब 400 वाहनों में वीटीएस इंस्टालेशन किया जा सकेगा। इनमें 25 मई को जोबनेर तहसील के खनिज उद्यान गांव बामनियास, त्रिवेणी इण्डस्ट्रीज गुनावता, बालाजी स्टोन क्रेशर आमेर के पास ग्राम दादर में शिविर में वीटीएस सिस्टम इंस्टालेशन किया जाएगा। इसी तरह से 26 मई को दूदू के पलूकलां गांव में राधा गोविन्द स्टोन क्रेशर, घटियाली एमएल रविशंकर, बस्सी तहसील के किशनपुरा गांव में हितकारी माइन्स एण्ड मिनरल्स व बेनाड़ा में एमएल संजीव कट्टा में शिविर आयोजित कर इंस्टालेशन का कार्य होगा। इसी तरह से 27 मई को कालवाड के आनंद स्टोन क्रेशर, चौमू के पास हदनोदा में केएस इन्फ्रा, जमवारामगढ़ के साईवर में डूडी एण्ड कंपनी व टोडीदीपुरिया में उमेश बिरमानी के यहां शिविर आयोजित कर वीटीएस इंस्टालेशन किया जाएगा। एमई सीकर धर्मेन्द्र भांभू के कार्यक्षेत्र में 20 मई को खण्डेला कोटडी लुुहारवास के ओम मिनरल्स, 21 मई को खण्डेला चौकड़ी के सांवरियां स्टोन क्रेशर, 22 मई को माधोपुर हाथीदेह के गोयल धर्मकांटा, 26 मई को दांतारामगढ़ भारिजा बुबाना के लक्ष्मी स्टोन क्रेशर, 27 मई को दातारामगढ़ कांटिया के महादेव स्टोन क्रेशर और 2 जून को दांतारामगढ़ रुपपुरा के सूर्या स्टोन क्रेशर पर शिविर आयोजित कर 500 वाहनों में वीटीएस इंस्टालेशन किया जाएगा। एमई झुन्झुनूं पुष्पेन्द्र सिंह जोधा के कार्यक्षेत्र में 5 शिविर आयोजित कर 1500 वाहनों में वीटीएस इंस्टालेशन किया जाएगा। इसमें छापोली उदयपुरवाटी, 22 मई को नवलगढ़ बारवा में, 25 और 27 मई को खेतड़ी मेहाडा में,1 व 3 जून को झुन्झुनूं के मोडा पहाड़ व 4 व 5 जून को चिडावा नारी में शिविर आयोजित कर वीटीएस इंस्टालेशन किया जाएगा। खनि अभियंता अलवर मनोज कुमार के कार्यक्षेत्र में 14 से 19 मई तक 1500 वाहनों के लिए 6 शिविर आयोजित किये गये हैं। सहायक खनि अभियंता टोंक सोहन लाल सुथार के कार्यक्षेत्र में 1000 वाहनों में वीटीएस इंस्टालेशन के लिए 4 शिविर आयोजित किये गये हैं। 19 मई को मालपुरा व 21 मई को पालडा में शिविर लगाया गया। 25 मई को संथली और 29 मई को बंथली में शिविर लगाया जाएगा। सहायक खनि अभियंता कोटपूतली अमीचंद के कार्यक्षेत्र में 400 वाहनों में वीटीएस इंस्टालेशन के लिए 6 शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। 22 मई को नवलकुशलपुरा, 25 मई को पवाना अहीर, 27 मई को पंचपहाड़ी, 29 मई को छितोली और एक जून को जीणगर में शिविर लगाकर वीटीएस इंस्टालेशन किया जाएगा। 20 मई को कुजोता में शिविर आयोजित किया जा चुका है। सहायक खनि अभियंता दौसा लक्ष्मीचन्द मीणा के कार्यक्षेत्र में 170 वाहनों में 3शिविर लगाकर वीटीएस इंस्टालेशन होगा। 25 और 27 मई को बालवारन/सीकरी, 2 और 3 जून को सवासा और 4 जून को भेंडोली में शिविर लगाकर वीटीएस इंस्टालेशन किया जाएगा। इसी तरह से सहायक खनि अभियंता नीम का थाना अशोक वर्मा के कार्यक्षेत्र में 1000 वाहनों के लिए 5 शिविर लगाये जाएंगे। 21 मई को झीर की चौकी, 25 मई को मीणा की नांगल, 29 मई को डुंगा की नांगल, 1 जून को बिहारीपुर और 5 जून को भोपियां में शिविर लगाकर वीटीएस इंस्टालेशन किया जाएगा। अधीक्षण खनि अभियंता जयपुर एनएस शक्तावत ने बताया कि शिविर लगाकर ख्निज परिवहन वाहनों में वीटीएस इंस्टालेशन से काम में गति आयेगी और मोनेटरिंग प्रभावी हो सकेगी। इससे खानधारकों की मोनेटरिंग व्यवस्था कारगर हो सकेगी।

खान विभाग के एसएमई जयपुर कार्यक्षेत्र में 46 शिविरों में 6470 खनिज परिवहन वाहनों में मौके पर ही होगा वीटीएस इंस्टालेशन
ram


