सीनियर क्रिकेटरों से बात कर मुझे आत्मविश्वास मिलता है : वैभव सूर्यवंशी

ram

जयपुर। आईपीएल 2026 में मंगलवार को जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी का गवाह बना। राजस्थान रॉयल्स के इस तूफानी बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुए मैच में 38 गेंदों पर 93 रनों की तूफानी पारी खेल अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिलायी। वैभव को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद आईपीएल द्वारा एक्स पर जारी एक वीडियो में सूर्यवंशी ने कहा, “अच्छा लग रहा है। यह गर्व का पल है। अच्छा लगता है जब इतने सारे सीनियर, क्रिकेटर, एक्स-क्रिकेटर और हमारे कोच मुझसे बात करते हैं। इससे मुझे आत्मविश्वास मिलता है, और खेल में मदद मिलती है।” वैभव ने कहा, “वह अपनी रिदम बनाए रखने और आने वाले मैचों में सकारात्मक तरीके से खेलने पर फोकस कर रहे हैं।” बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, “मेरा फ्लो चल रहा है। यह अगले मैच में भी चलेगा। मैं टीम में जितना ज्यादा योगदान दूंगा, उतनी ही मदद मिलेगी।” वैभव ने कहा, “हम सभी वही करना चाहते थे जो हम कर रहे हैं। हम एन्जॉय करना चाहते थे और दबाव नहीं डालना चाहते थे। हमारा लक्ष्य अच्छा खेलना और अपनी ताकत पर ध्यान देना है। अगले मैच में यही फोकस है। हमारा क्वालिफिकेशन पर कोई फोकस नहीं है। यह सबके दिमाग में है कि क्या कोई चांस है। लेकिन हम दिन-ब-दिन बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं।” वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक और निडर बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। आईपीएल 2026 में वह ऑरेंज कैप होल्डर हैं। सूर्यवंशी 13 मैचों में 579 रन बना चुके हैं। इस दौरान 1 शतक और 3 अर्धशतक उन्होंने लगाए हैं। सूर्यवंशी ने सीजन में 53 छक्के लगाए हैं। आईपीएल के एक सीजन में किसी भी भारतीय बल्लेबाज के लगाए छक्कों का यह रिकॉर्ड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *