सीटीईटी सितंबर एग्जाम के लिए आवेदन आज से स्टार्ट, पात्रता फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक

ram

नई दिल्ली। टीचर बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (CBSE) की ओर से सेन्ट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET Septermber 2026) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 11 मई से 10 जून 2026 तक जारी रहेगी। पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट
11 मई 2026
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 6 जून 2026
डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग से फीस जमा करने की लास्ट डेट 6 जून 2026
फॉर्म में करेक्शन करने की तिथियां 15 से 18 जून 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि एग्जाम डेट से दो दिन पूर्व
डेट ऑफ एग्जामिनेशन 6 सितंबर 2026
रिजल्ट जारी होने की तिथि अक्टूबर 2026 के अंत में

इन स्टेप्स को फॉलो करके स्वयं भर सकते हैं फॉर्म
सीटीईटी एग्जाम में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी घर बैठे स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स दी जा रही हैं-
सीटीईटी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 को पूरा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर LATEST NEWS में आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
अब अन्य डिटेल को भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
इसके बाद निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
CTET SEPT 2026 Application Form
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

एप्लीकेशन फीस
सीटीईटी सितंबर 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ 1 पेपर के लिए आवेदन करने पर 1000 रुपये और दोनों पेपर के लिए आवेदन करने पर 1200 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी एवं दिव्यांग कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए आवेदन करने पर 500 रुपये और दोनों पेपर के लिए आवेदन करने पर 600 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *