12 मई का पंचांग : ज्येष्ठ कृष्ण की दशमी तिथि पर अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें भद्रा काल

ram

नई दिल्ली। सनातन धर्म में पंचांग (नक्षत्र, योग, करण, वार, तिथि) के अनुसार हर दिन के शुभ-अशुभ समय का निर्धारण होता है। मंगलवार (12 मई 2026) को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त का संयोग बन रहा है, जो शुभ कार्यों के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है। मंगलवार को सूर्योदय 5 बजकर 32 मिनट पर होगा। वहीं, सूर्यास्त शाम 7 बजकर 3 मिनट पर होगा। दशमी तिथि दोपहर 2 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी। हालांकि, उदयातिथि (सूर्य उदय के समय जो तिथि हो) के अनुसार पूरे दिन दशमी तिथि का ही मान होगा। पूर्व भाद्रपद नक्षत्र 12 को पूरे दिन के साथ ही 13 मई की सुबह 1 बजकर 17 मिनट तक प्रभावी रहेगा। योग वैधृति रात 11 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। करण विष्टि दोपहर 2 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।
12 मई के शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 8 मिनट से 4 बजकर 50 मिनट तक, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 33 मिनट से 3 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। वहीं, अमृत काल शाम 5 बजकर 21 मिनट से 6 बजकर 56 मिनट तक व गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 2 मिनट से 7 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।
अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल दोपहर 3 बजकर 40 मिनट से शाम 5 बजकर 22 मिनट तक, यमगंड सुबह 8 बजकर 55 मिनट से 10 बजकर 36 मिनट तक, गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। दुर्मुहूर्त सुबह 8 बजकर 14 मिनट से 9 बजकर 9 मिनट तक और भद्रा सुबह 5 बजकर 32 मिनट से दोपहर 2 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। भद्रा के समय किसी भी शुभ कार्य या नया काम शुरू करना वर्जित माना जाता है। पंचक पूरे दिन प्रभावी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *