जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाकर केवल कांग्रेस के खिलाफ नैरेटिव गढ़ने में जुटी है। उन्होंने कहा कि ढाई साल बाद भी सरकार कोई ठोस उपलब्धि नहीं दे सकी, इसलिए एजेंसियों के जरिए विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है। जूली ने पूर्व मंत्री महेश जोशी के खिलाफ कार्रवाई को “राजनीतिक प्रतिशोध” बताते हुए कहा कि जिस मामले की जांच पहले से ईडी कर रही है, उसी में एसीबी द्वारा तड़के गिरफ्तारी करना उत्पीड़न की कार्रवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में जमीन घोटाले, फर्जी रजिस्ट्रियां और झुंझुनूं बाईपास एलाइनमेंट बदलने जैसे मामलों में भ्रष्टाचार को संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने भीलवाड़ा में बजरी माफिया के बढ़ते आतंक पर भी चिंता जताई और कहा कि अवैध बजरी डंपर आम जनता की जान के लिए खतरा बन चुके हैं। जूली ने कहा कि जब भाजपा सांसद ही माफिया को “नरभक्षी” बता रहे हैं, तो प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति स्पष्ट हो जाती है।
भाजपा पर जूली का हमला: “सरकार उपलब्धि विहीन, भ्रष्टाचार और माफिया राज चरम पर”
ram


