रिलीज के लिए तैयार सॉन्ग ‘जी लेंगे’, पलक तिवारी ने शेयर की पहली झलक

ram

मुंबई। अभिनेत्री पलक तिवारी बहुप्रतीक्षित म्यूजिकल एक्शन ड्रामा वेब सीरीज ‘लुक्खे’ के जरिए ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। यह सीरीज चंडीगढ़ के रैप कल्चर और अपराध की दुनिया पर आधारित है। गुरुवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के जरिए बताया कि सीरीज का नया गाना ‘जी लेंगे’ जल्द ही रिलीज होने वाला है। अभिनेत्री ने गाने की झलक इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इस वीडियो के साथ अभिनेत्री ने लिखा, “प्यार और उम्मीद को थामे हुए, ‘जी लेंगे’ के साथ। यह गाना शुक्रवार को रिलीज हो रहा है।”
इस गाने की खास बात यह है कि इसमें मशहूर रैपर और गायक किंग के साथ भार्ग और रुआके जैसे कलाकारों ने अपनी आवाज दी है। गाने के टीजर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक इमोशनल ट्रैक होगा, जो प्यार और उम्मीद की कहानी बयां करेगा।
पलक तिवारी की यह डेब्यू सीरीज अमेजन प्राइम पर 8 मई से स्ट्रीम हो रही है। हालांकि, सीरीज में पलक के किरदार को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है।
सीरीज की कहानी चंडीगढ़ के रैप कल्चर और स्ट्रीट राइवेलरी पर आधारित है। यह बदले और महत्वाकांक्षा की दास्तान है, जिसमें एमसी बदनाम (किंग) और ओजी (शिवांकित) आमने-सामने हैं।
हिमांक गौड़ द्वारा निर्देशित सीरीज ‘लुक्खे’ का निर्माण ओपटीमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट और व्हाइट गुरिल्ला एलएलपी के बैनर तले विपुल डी. शाह और राजेश बहल ने किया है। कहानी और स्क्रिप्ट अग्रिम जोशी और देबोजीत दास पुरकायस्थ ने लिखी और प्रोड्यूस की है।
आठ-एपिसोड की सीरीज में राशि खन्ना और किंग मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही पलक तिवारी और लक्षवीर सिंह सरन भी अहम रोल में हैं। इसके अलावा, सीरीज में नकुल रोशन सहदेव, कृतिका भारद्वाज, शिवांकित परिहार, योगराज सिंह और आयशा रजा मिश्रा जैसे कलाकार भी अहम रोल में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *