जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग निदेशक श्री ललित कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा सहित विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाएं तय समयावधि और प्रभावी क्रियान्वयन के साथ पूर्ण हों। उन्होंने लंबित कार्यों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। श्री ललित कुमार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मुख्यालय ‘अम्बेडकर भवन’ के सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बजट घोषणा वर्ष 24-25, 25-26 और 26-27 की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बैठक में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने 24 से 26 अप्रेल को चंडीगढ़ में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित चिंतन शिविर से जुड़ी तैयारियों की भी समीक्षा की। निदेशक ने कहा कि वर्ष 2024-25 की कुल 26 बजट घोषणाओं में से 14 पूर्ण हो चुकी हैं, 12 प्रगतिरत हैं। वर्ष 25-26 की 15 घोषणाओं में से 9 पूर्ण हो चुकी हैं, 6 प्रगतिरत है। वर्ष 2026-27 की 9 घोषणाओं में से 1 पूर्ण हो चुकी है, जबकि 8 प्रक्रियाधीन है। उन्होंने बताया कि सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया जा रहा है। बैठक में अतिरिक्त निदेशक श्रीमती नसीम खान, श्री रामेश्वर लाल परसोया, श्री ओपी मीणा, श्री सुण्डाराम मीना, श्रीमती रीना शर्मा, श्री अशोक कुमार जांगिड़, श्री अरविन्द कुमार सैनी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बजट सहित विभिन्न योजनाओं का कार्य तय समयावधि में हो पूर्ण -निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
ram


