जयपुर। विप्र फाउंडेशन द्वारा संचालित परशुराम ज्ञानपीठ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। ज्ञानपीठ में आयोजित मॉक इंटरव्यू के माध्यम से RAS परीक्षा में 54 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इस सफलता के उपलक्ष्य में परशुराम जयंती के पावन अवसर पर ज्ञानपीठ भवन में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर जश्न मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान परशुराम की महाआरती कर प्रसाद स्वरूप मिठाई वितरित की गई। इस विशेष आयोजन में सिविल लाइंस से विधायक एवं विप्र फाउंडेशन के संरक्षक गोपाल शर्मा तथा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.एन. श्रीमाली (मुंबई) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने इस धरती को जो दिया है, वह अद्वितीय और अनुपम है। उन्होंने कहा कि परशुराम जी चिरंजीवी हैं और उनकी प्रेरणा आज भी समाज को मार्गदर्शन प्रदान कर रही है। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद अमन, विमलेश शर्मा, नरेंद्र हर्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा, रामगोपाल शर्मा, राष्ट्रीय सचिव अजय पारीक, सह कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पवन नटराज, राहुल पांडेय, कोटा जोन अध्यक्ष कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी, भरतपुर जोन युवा प्रदेशाध्यक्ष अनुपम तिवाड़ी, मान प्रकाश शर्मा,पंकज शर्मा, हितेश शर्मा, अनिल शर्मा, संपति मिश्रा, रंजीता गोस्वामी, नीलू शर्मा सहित ज्ञानपीठ में अध्ययनरत छात्राओं और बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।

परशुराम ज्ञानपीठ से RAS में 54 अभ्यर्थियों का चयन -महाआरती कर मनाया जश्न
ram


