मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सामाजिक न्याय के अग्रदूत को किया नमन

ram

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जयपुर स्थित अंबेडकर सर्किल पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब को सामाजिक न्याय, भेदभाव उन्मूलन और वंचित वर्गों, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने वाला अग्रदूत बताते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर भी डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *