पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने आमजन की परिवेदनाओं को सुन निस्तारण के निर्देश दिए

ram

जयपुर। पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने शनिवार को सिरोही में विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजन की परिवेदनाओं को सुना और निस्तारण के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि परिवेदनाओं का निस्तारण कर आमजन को राहत दिलवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार नियमित रूप आमजन के हित के लिए कार्य कर रही है। जिले में भी जनकल्याणकारी कार्यों को पूर्ण तत्परता के साथ किया जायेगा। उन्होंने जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना एवं उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इससे पहले राज्यमंत्री देवासी ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *