नई दिल्ली। ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन (मेन) 2026 सेशन 2 परीक्षा 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक आयोजित की गई है। अब एनटीए की ओर से परीक्षा संपन्न होने के बाद आंसर की जारी होने की डेट डेट घोषित कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन आंसर की 11 अप्रैल को जारी की जाएगी। उत्तर कुंजी ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल साइट jeemain.nta.nic.in पर जारी होगी। परीक्षार्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे और अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकेंगे।
आंसर की पर मिलेगा ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका
आंसर द्वारा प्रश्न उत्तरों के मिलान के दौरान अगर कोई अभ्यर्थी इसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होता है तो वे तय तिथियों में 200 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे।
रिजल्ट 20 अप्रैल को होगा जारी
जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट की घोषणा 20 अप्रैल को की जाएगी। नतीजे फाइनल उत्तर कुंजी को ध्यान में रखकर की जाएगी। परिणाम के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
आंसर की डाउनलोड करने की स्टेप्स
जेईई मेन आंसर की 2026 जारी होते ही स्टूडेंट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको लेटेस्ट न्यूज में Answer Key Challenge for JEE(Main) – 2026 [Session-II] is LIVE! लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब आपको मांगी गई डिटेल (एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करके सबमिट करनी होगी।
इसके बाद आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
कितने छात्रों ने लिया परीक्षा में भाग
एनटीए द्वारा साझा की गई डिटेल के मुताबिक जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम में 11.23 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया है। परीक्षा के लिए 11.06 लाख भारतीय स्टूडेंट्स एवं 4,229 कैंडिडेट्स विदेशी हैं। इसके अलावा पेपर 2 के लिए 54,953 भारतीय छात्र और 270 विदेशी छात्रों ने रजिस्टर किया था।



