नई दिल्ली। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ओर से उप-निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 5 एवं 6 अप्रैल को करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद आरपीएससी द्वारा प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवार मॉडल आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक साइट के अलावा आप इस पेज से भी पेपर 1 एवं पेपर 2 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। डायरेक्ट PDF यहां उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
10 अप्रैल तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका
अभ्यर्थी उत्तर कुंजी से अपने सभी प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं। इसके अलावा अगर अभ्यर्थी मॉडल उत्तर कुंजी में दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो वे 10 अप्रैल रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपये प्रति प्रश्न का भुगतान करना होगा। किसी प्रकार की दिक्कत होने पर उम्मीदवार recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in या 9352323625 अथवा 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।
आंसर की डाउनलोड करने के लिंक
आरपीएससी एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 एवं 6 अप्रैल को प्रतिदिन दो शिफ्ट में करवाया गया था। पहली पाली में पेपर 1 व दूसरी पाली में पेपर 2 का आयोजन हुआ था। अपने जिस शिफ्ट एवं दिन में परीक्षा दी थी उसके अनुसार उत्तर कुंजी नीचे दिए लिंक ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 1015 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार उप निरीक्षक (एपी) के लिए 896 पद, उप निरीक्षक (एपी) सहरिया के लिए 4 पद, उप निरीक्षक (एपी) अनुसूचित क्षेत्र के लिए 25 पद, उप निरीक्षक (आईबी) के लिए 26 पद और प्लाटून कमाण्डर (आरएसी) के लिए 64 पद आरक्षित हैं।



