वीवो का 9,020mAh बैटरी वाला 5G फोन इस दिन आएगा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 90W फास्ट चार्जिंग भी

ram

नई दिल्ली। वीवो जल्द ही भारत में अपना एक और नया T-सीरीज फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने बुधवार को एक X पोस्ट और मीडिया इनवाइट के जरिए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म की है। ये नया डिवाइस Vivo T5 Pro 5G के नाम से अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाला है। इस नए Vivo T-सीरीज फोन को आप भारत में फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद पाएंगे। यह भी कन्फर्म हो गया है कि इस फोन में स्नैपड्रैगन चिपसेट देखने को मिलने वाला है। साथ ही इस फोन में 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है। ये नया वाला Vivo T5 Pro 5G पिछले साल के Vivo T4 Pro 5G की जगह लेगा और कई नए फीचर्स भी ऑफर करेगा। चलिए पहले फोन की लॉन्च डिटेल्स जान लेते हैं…

Vivo T5 Pro 5G की भारत में लॉन्च डेट
Vivo T5 Pro 5G भारत में अगले हफ्ते 15 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे IST पर लॉन्च होगा। ऑफ़िशियल टीजर में डिवाइस को वाइट कलर में दिखाया गया है, जिसमें पीछे की तरफ वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल मिल रहा है। टीजर में बताया गया है कि फोन स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस होगा।

Vivo T5 Pro 5G की खूबियां
वीवो के इस नए वाले Vivo T5 Pro 5G में सबसे खास इसकी 9,020mAh की बैटरी होगी, जो Vivo T4 Pro में मौजूद 6,500mAh की बैटरी के मुक़ाबले एक बड़ा अपग्रेड है। इस आने वाले हैंडसेट में 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। डिवाइस में पहले से ही OriginOS 6 इंटरफ़ेस इंस्टॉल होगा। रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि फोन में 6.8-इंच का डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक सपोर्ट करेगा। डिवाइस में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। धूल व पानी से बचाव के लिए फोन में IP68 + IP69+ रेटिंग भी मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *