-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्वीट कर दी जानकारी
-यह रिफाइनरी मारवाड़ सहित पूरे राजस्थान का करेगी आर्थिक कायाकल्प
-युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने वाली ‘भाग्यरेखा’ होगी सिद्ध : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रैल को बाड़मेर के पचपदरा में रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा कि यह गर्व का विषय है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण हेतु वीरधरा राजस्थान पधार रहे हैं। शर्मा ने लिखा कि यह रिफाइनरी मारवाड़ सहित पूरे राजस्थान के आर्थिक कायाकल्प और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने वाली ‘भाग्यरेखा’ सिद्ध होगी। राजस्थान की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।



