सलोचना को मिला मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना अंतर्गत 40 हजार रुपये पशु बीमा क्लेम

ram

चूरू। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पशुपालक हितैषी योजनाएं पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ उन्हें समृद्ध और सशक्त बना रही हैं। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना पशुपालकों के हितों का संरक्षण कर रही है। ऐसा ही उदाहरण है चूरू जिले के रतनगढ़ निवासी सलोचना पत्नी इंद्रचंद डूडी का, जिनको मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना अंतर्गत उनके पशुधन के लिए 40 हजार रुपये का पशु बीमा क्लेम मिला। सलोचना बताती हैं कि उन्होंने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में उनके पशु का बीमा करवाया था। दुर्भाग्यवश उनके पशु की मृत्यु हो गई, इस पर उन्होंने दावा प्रक्रिया पूर्ण की। उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई तथा उन्हें घर बैठे ही सहायता स्वरूप 40 हजार रुपये बिना किसी परेशानी के प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त उन्हें पशुपालन विभाग की अन्य योजनाओं और निःशुल्क दवाओं व जांच का भी लाभ मिल रहा है। उन्होंने पशु बीमा क्लेम सहायता के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि सरकार की पशुपालक हितैषी योजनाओं से पशुपालक समृद्ध हो रहे हैं और उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *