जयपुर। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने सोमवार को पुलिस आयुक्तालय में पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवायें देने वाले 3 अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, 1 सहायक पुलिस आयुक्त, 1 पुलिस उप अधीक्षक, 2 पुलिस निरीक्षक, 4 कांस्टेबल को डीजीपी डिस्क एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस आयुक्त ने सम्मानित होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि डीजीपी डिस्क विशेष कार्य करने वालों को ही दी जाती है। इतनी बड़ी फोर्स में जो लोग अच्छा कार्य कर रहे हैं उनको कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाय तो यह उनके काम का भी सम्मान है। बाकी के लोग भी इनसे प्रेरणा लें। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में भी लगन, समर्पण एवं मेहनत से जनता की सेवा का कार्य करते हुए पुलिस का नाम आगे बढ़ाते रहेंगे। डीजीपी डिस्क से सम्मानित होने वालों में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमति रानू शर्मा, श्रीमति मिताली गर्ग एवं डॉ0 श्री हेमन्त कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त नारायण कुमार बाजिया, पुलिस उप अधीक्षक मो0 इस्लाम खान, पुलिस निरीक्षक श्रीमति गुंजन वर्मा एवं भजन लाल, कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, हरिमोहन, वेदवीर सिंह एवं ललित कुमार शामिल थे। इस अवसर पर विशेष पुलिस आयुक्त ऑपरेशन्स ओम प्रकाश, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध श्री अजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ0 राजीव पचार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रशासन एवं यातायात श्री योगेश दाधीच, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) राजेश कॉवत, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) पार्थ शर्मा सहित अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे

पुलिस आयुक्त ने 11 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को किया डीजीपी डिस्क एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित
ram


