नई दिल्ली। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) की ओर से कक्षा दसवीं की परीक्षा 12 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संचालित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग 1068078 उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया था। परीक्षा में उपस्थित हुए सभी उम्मीदवारों को अब रिजल्ट का इंतजार है। हालांकि कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि राजस्थान बोर्ड कक्षा दसवीं का रिजल्ट आज यानी 20 मार्च को घोषित किया जा सकता है। लेकिन बता दें, रिजल्ट आज जारी नहीं किया जाएगा। आमतौर पर रिजल्ट जारी होने से एक दिन पहले इसकी पुष्टि कर दी जाती है। फिलहाल रिजल्ट जारी होने से संबंधित अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। तमाम मीडिया रिपोट्स की मानें, तो अब राजस्थान कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट मार्च माह के अगले सप्ताह किसी भी दिन जारी किया जा सकता है। ऐसे में सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से अपने रोल नंबर संभाल कर रखें। ताकि अंतिम समय में कोई परेशानी न हो।
कैसे और कहां चेक कर सकेंगे दसवीं की रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में छात्रों एवं अभिभावकों की मदद के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके छात्र आसानी से रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
अब वेबसाइट के होमपेज पर RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
लिंक पर क्लिक करने के बाद जन्मतिथि और रोल नंबर को दर्ज करना होगा।
इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।
यहां से भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ SMS और डिजिलॉकर एप के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे। परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।


