आदित्य धर को सता रहा ‘पाइरेसी’ का डर, सभी फैंस से की खास अपील

ram

नई दिल्ली। रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का प्रेड-प्रीव्यू आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है और सामान्य तौर पर 19 मार्च को पैन-इंडिया स्तर पर फिल्म को रिलीज किया जाएगा। साल की सबसे बड़ी और एक्शन से भरी फिल्म होने का दावा करती ‘धुरंधर द रिवेंज’ क्या ‘पाइरेसी’ का शिकार हो गई है? ऐसा हम नहीं, बल्कि फिल्म के निर्माता-निर्देशक आदित्य धर का कहना है, जिन्होंने ‘पाइरेसी’ का हिंट देते हुए फैंस से खास गुजारिश की है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म की कुछ क्लिप्स वायरल हो रही हैं, जिसमें फिल्म के एक्शन सीन और रणवीर सिंह से जुड़े कुछ सीन दिख रहे हैं। क्लिप्स की क्वालिटी काफी खराब है, लेकिन फिल्म से जुड़ा स्पॉइलर देती है। ऐसे में आदित्य धर ने फैंस से गुजारिश की है कि वे फिल्म से जुड़ी वीडियो को वायरल न करें।
उन्होंने लिखा, “हमने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को बनाने में अपना दिल लगा दिया है ताकि आप हर मोड़, हर भावना को ठीक उसी तरह महसूस कर सकें जैसा कि इसे महसूस किया जाना चाहिए। एक थिएटर में, अंधेरे में, दोस्तों, परिवार और यहां तक ​​कि अजनबियों से घिरे हुए, हर कोई एक जैसी भावनाओं को महसूस कर रहा होगा।
उन्होंने आगे लिखा, “फ़िल्मों को इसी तरह देखना चाहिए, किसी के फोन पर धुंधली तस्वीर में नहीं। इसलिए, मेरी आपसे एक दिली गुज़ारिश है, कृपया स्पॉइलर शेयर न करें! हर फ़ैन को बिना कुछ जाने, लेकिन उत्सुकता के साथ फ़िल्म देखने का मौका दें क्योंकि हर फैन की भावना इस फिल्म से जुड़ी है।”
आदित्य धर ने धुरंधर के पहले पार्ट की सफलता का श्रेय फैंस को दिया, और उनका मानना है कि अगर फैंस ने इतना असीम प्रेम नहीं लुटाया होता, तो फिल्म साल की सबसे बड़ी फिल्म नहीं बन पाती। उन्हें उम्मीद है कि फैंस ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को भी उतना ही प्यार देंगे, जो उन्होंने पहली फिल्म को दिया था। उन्होंने फिल्म को फैंस और पूरे राष्ट्र की फिल्म बताया।
गौर करने वाली बात यह है कि फिल्म आधिकारिक तौर पर 19 मार्च को रिलीज होगी और 18 मार्च, यानी आज, प्रेड-प्रीव्यू रखा गया है। ऐसे में फिल्म से जुड़े स्पॉइलर रिवील होने और ‘पाइरेसी’ का खतरा ज्यादा बढ़ गया है। आमतौर पर ‘पाइरेसी’ आने के बाद फिल्म के कलेक्शन पर नकारात्मक असर पड़ता है। फिल्म रिलीज होने के कुछ दिन बाद किसी भी फिल्म की ‘पाइरेसी’ सामने आती है, लेकिन ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के मामले में पहले ही दिन सोशल मीडिया पर इसका असर देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *