बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में चुनाव का ऐलान आज

ram

नई दिल्ली। चुनाव आयोग आज पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल,असम और पुडुचेरी राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान करने जा रहा है। बंगाल, असम, तमिलनाडु में 2-2 फेज में और केरल, पुडुचेरी में सिंगल फेज में चुनाव कराए जाने के आसार हैं। पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और चुनाव आयुक्त राजीव कुमार विज्ञान भवन में चुनाव की तारीखों का ऐलान करेंगे। इसके साथ ही 5 राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाएगी। 2021 में इन सभी पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था। पिछली बार बंगाल में 8 चरणों में चुनाव हुए थे। असम में 3 और तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में सिंगल फेज में वोटिंग हुई थी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि आप जानते हैं कि ये सभी 5 राज्य भारत की सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक समृद्धता को दर्शाते हैं। इन राज्यों में SIR संविधान के अनुसार किया गया। कोई भी योग्य मतदाता बाकी नहीं रहा। न छूटा। सभी BLO को मेरी शुभकामनाएं, जिनकी इसमें भागीदारी रही।

चुनाव आयुक्त ने बताया- हमने पांचों राज्यों का दौरा किया
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, हमने पिछले दिनों चुनाव की तैयारियों के लिएअ सम, केरल, तमिलनाडु बंगाल और पुडुचेरी के वोटर्स का दौरा किया। हम सभी दलों से मिले। उनके विचार और सुझाव जाने।
आयोग ने चीफ इलेक्टर ऑफिसर से भी मुलाकात की। BLO को सम्मानित किया जिन्होंने SIR प्रक्रिया में योगदान दिया। नए वोटर्स को सम्मानित किया।

पांच राज्यों के चुनावों पर चुनाव आयुक्त की पीसी शुरू
पांच राज्यों के चुनाव पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और चुनाव आयुक्त राजीव कुमार विज्ञान भवन में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर रहे हैं। पीएम ने रैली का वीडियो शेयर किया, कहा- साफ है बंगाल का सपोर्ट BJP को

4 राज्यों में SIR, तमिलनाडु में सबसे ज्यादा नाम कटे
जिन पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें SIR के बाद तमिलनाडु से सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम कटे हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 को SIR प्रक्रिया शुरू होने के दौरान राज्य में कुल 6,41,14,587 वोटर थे। करीब चार महीने चली SIR में 74,07,207 लोगों के नाम हटाए गए हैं। राज्य में अब 5,67,07,380 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर है जहां करीब 58 लाख लोगों के नाम कटे हैं। फिर केरल में 8 लाख, असम में 2 लाख और पुडुचेरी में सबसे कम 77 हजार लोगों के नाम SIR प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से हटाए गए। असम में स्पेशल रिवीजन (SR) कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *