मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अल्बर्ट हॉल से प्रदेशव्यापी स्वच्छता संकल्प अभियान का किया शुभारंभ

ram

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अल्बर्ट हॉल म्यूजियम से प्रदेशव्यापी स्वच्छता संकल्प एवं जन-जागरण अभियान का शुभारंभ किया। राज्य स्तरीय आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा प्रदेशवासियों से स्वच्छ एवं स्वस्थ राजस्थान के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम के सफाईकर्मियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई किट) वितरित किए। साथ ही उन्होंने प्राइम मिनिस्टर स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर स्वनिधि के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रतीकात्मक धनादेश भी प्रदान किए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को मुख्यमंत्री ने स्वच्छता को नागरिक कर्तव्य के रूप में अपनाने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रामनिवास गार्डन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, विधायक गोपाल शर्मा, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास, स्वच्छता दूत केके गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, बड़ी संख्या में सफाईकर्मी तथा आमजन उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर इस वर्ष भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर 19 मार्च को राजस्थान दिवस मनाया जाएगा। इसी क्रम में 14 मार्च से 19 मार्च तक प्रदेशभर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा जन-जागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *