जयपुर। भारत सरकार, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, रोजगार महानिदेशालय के अंतर्गत नेशनल कॅरियर सर्विस सेन्टर फॉर एससी/एसटी, जयपुर द्वारा एस.एस. जैन सुबोध गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, सांगानेर में 2 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन होगा। उप प्रादेशिक रोजगार अधिकारी अतुल कुमार सोनू ने बताया कि इस रोजगार मेले में 20 से अधिक विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रही हैं। जिनमें प्रमुख रूप से आई.टी, मैन्यूफैक्चरिंग, पॉलीमर, बैकिंग, कैमिकल इंडस्ट्री, ई-कामर्स, अकाउंटिंग, एग्रीकल्चर सेक्टर की प्रमुख एवं अन्य कंपनियाँ शामिल होंगी। मेले में उम्मीदवारों को पे-रोल आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जायेंगे। चयनित अम्यर्थियों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतनमान प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह रोजगार मेला सभी वर्गों के विद्यार्थियों एवं बेरोजगार युवाओं के लिये खुला है। इच्छुक उम्मीदवार अपने साथ कम से कम 8 बायोडाटा (रिज्यूम) तथा अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ साथ लेकर आयें। इसमें सभी वर्गो के विद्यार्थी 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं तकनीकी योग्यता वाले अम्यर्थी शामिल हो सकते हैं। इसमें प्रवेश निःशुल्क है। अधिक जानकारी हेतु अम्यर्थी कार्यालय दूरभाष सं. 0141 2708915 पर संपर्क कर सकते हैं।
2 अप्रैल को सुबोध गर्ल्स कॉलेज में लगेगा रोजगार मेला, 10वीं से स्नातकोत्तर तक के युवाओं को रोजगार का अवसर, रोजगार मेले में प्रवेश निःशुल्क
ram


